रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली में स्व0 इन्द्रमणि बड़ोनी जी के 100वें जन्मदिवस का आयोजन

अभिषेक रावत

इन्द्रमणि बड़ोनी जी के 100वें जन्मदिवस को लेकर तैयारियां शुरू

चमोली जनपद में स्व0 इन्द्रमणि बड़ोनी जी के 100वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।

इस सिलसिले में बुधवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जन्मदिवस 24 दिसंबर को

जिला पंचायत सभागार, गोपेश्वर में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इसके तहत जनपद के सभी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्व0 बड़ोनी जी के चित्र का माल्यार्पण किया जाएगा।

साथ ही स्थानीय भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इन्द्रमणि बड़ोनी जी के 100वें जन्मदिवस को लेकर तैयारियां शुरू

शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिताएं

अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि

इस अवसर पर जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में गढ़वाली भाषा में निबंध,

पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।

इसके साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल अधिकारी

इस बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, कोषाधिकारी राजीव कांत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/4YpBHDqdgKM?si=TDTPufg7N60xUWoH
https://regionalreporter.in/the-29th-batch-of-the-sub-inspector-course-was-inaugurated-at-the-ssb/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *