रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Grammy Awards 2026: दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

बिली एलिश बनी ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’

संगीत जगत के सर्वोच्च सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में इस बार कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले।

अमेरिका के लॉस एंजेलेस में आयोजित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह की मेज़बानी कॉमेडियन ट्रेवोर नोआ ने की।

इस समारोह में दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

दलाई लामा की ऐतिहासिक जीत

तिब्बती बौद्ध धर्म के 14वें सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने एल्बम Meditation: The Reflection of His Holiness The Dalai Lama के लिए

बेस्ट ऑडियोबुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं बल्कि साझा मानवता का प्रतीक है।

अन्य प्रमुख विजेता

  • सॉन्ग ऑफ द ईयर: बिली एलिश – “Wildflower”
  • एलबम ऑफ द ईयर: बैड बनी
  • पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा
  • विज़ुअल मीडिया ग्रैमी: K-POP फिल्म Demon Hunter का गाना Golden
  • स्टीवन स्पीलबर्ग: डॉक्यूमेंट्री Music for John Williams के लिए ग्रैमी जीतकर EGOT (Emmy, Grammy, Oscar, Tony) विजेता बने।

भारतीय कलाकारों की गौरव गाथा

भारतीय कलाकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड में हमेशा अपनी छाप छोड़ी है। इसमें शामिल हैं:

  • ए. आर. रहमान
  • जाकिर हुसैन
  • रिकी केज
  • विश्व मोहन भट
  • चंद्रिका टंडन

भारत के हिमाचल प्रदेश के शेरब लिंग मठ के संतों ने भी 2004 में Sacred Tibetan Chant एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता था।

https://regionalreporter.in/roorkee-sant-ravidas-jayanti-violence/
https://youtu.be/QgkIh8RrhhI?si=AgQsmE6VF2VNh41d
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *