रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राज्यपाल का पौड़ी दौरा: अस्पताल, पुस्तकालय और स्टेडियम में निरीक्षण व संवाद

जनपद पौड़ी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

(से.नि.) ने विभिन्न जनहित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और जिला

पुस्तकालय का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।

जिला अस्पताल का निरीक्षण, सेवाओं का लिया जायजा

राज्यपाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्थाओं और आधारभूत ढांचे का निरीक्षण किया।

उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों के व्यवहार की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता होनी चाहिए।

स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद, संसाधनों पर चर्चा

राज्यपाल ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उनके अनुभव और कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली।

उन्होंने उनके समर्पण की सराहना करते हुए तकनीक और संवेदनशीलता के समन्वय पर जोर दिया।

आईसीयू व आधुनिक इकाइयों का किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीयू, डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन यूनिट का निरीक्षण किया तथा अस्पताल

को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला पुस्तकालय का उद्घाटन, सुविधाओं की सराहना

राज्यपाल ने जिला पुस्तकालय का उद्घाटन कर वहां की आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुस्तकालय को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

विद्यार्थियों से संवाद, लक्ष्य निर्धारण का संदेश

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना।

उन्होंने सकारात्मक सोच, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास को सफलता का आधार बताया।

पुस्तकालय को संसाधनों की सौगात

राज्यपाल ने पुस्तकालय के लिए एक कंप्यूटर, दो टैबलेट, 108 पुस्तकें और एक कॉफी मशीन देने की घोषणा की,

जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।

55 लाख की लागत से हुआ पुस्तकालय का आधुनिकीकरण

जिला प्रशासन द्वारा लगभग 55 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय का सुदृढ़ीकरण किया गया है,

जिसमें आधुनिक फर्नीचर, वाई-फाई, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

रांसी स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात

राज्यपाल ने रांसी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए

उन्हें अनुशासन और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों को ओलंपिक लक्ष्य का संकल्प

उन्होंने खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प लेने

के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

https://regionalreporter.in/preparations-for-the-2026-kedarnath-yatra-intensify/
https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=6IWCXxF7BWQHZHOu

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *