रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सरेआम शर्मसार: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को नगर निगम ने लिया आड़े हाथों

अब जहां-तहां कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं

शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम ने सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े गए लोगों की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सार्वजनिक कर दी हैं।

मामला संयुक्त अस्पताल के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का है, जहां तीन लोग स्कूटी से आकर सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़े गए। नगर निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी नंबर के आधार पर चालान काटा।

स्कूटी से सड़क पर कूड़ा फेंकते तीन लोग

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/girls-received-career-guidance-under-the-afsar-bitiya-programme/
https://youtu.be/YqmyQUT-vwc?si=w7Ez7DuEGVnZ12XB
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: