रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूर्ण

आस्था और श्रद्धा के केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ होगा।

कपाट खुलने पर मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचेंगे और परंपरानुसार पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

कपाट खुलने को लेकर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।

बाबा के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन की व्यापक तैयारियां

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

  • सड़कों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था दुरुस्त
  • पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल, भोजन व आवास की सुविधा
  • हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य सहायता केंद्र (एमआरपी)
  • विद्युत व सोलर लाइट की व्यवस्था
  • इसके साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए आधुनिक शौचालयों और गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

श्रद्धालुओं ने सराहा प्रबंधन

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है

और स्वच्छता व सुविधाओं के लिए प्रशासन की सराहना की है।

आज पहुंचेगी पंचमुखी डोली

कपाट खुलने से एक दिन पूर्व बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली धाम पहुंच रही है,

जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल और भी प्रबल हो गया है।

अब 22 अप्रैल की सुबह का इंतजार है, जब बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए कपाट खुलते ही भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

https://regionalreporter.in/admissions-open-for-residential-sports-hostels/
https://youtu.be/k8bv30oPAAk?si=zclV6LYwOt-a0Tc0
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *