रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

हरिद्वार ज़िले के लक्सर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित रूप से घरेलू हिंसा से परेशान होकर खुद को आग लगा ली।

महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली के रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी।

परिवार में संतान न होने के कारण, ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने मारते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

इसी तनाव से परेशान होकर महिला ने रविवार को खुद को आग के हवाले कर लिया।

घटना के समय महिला ससुराल में ही थी। अचानक उसके जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 60 फीसदी झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया।

वर्तमान में महिला का देहरादून में उपचार जारी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति और सास पर लगातार प्रताड़ित करने और सूचना न देने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://regionalreporter.in/a-woman-who-went-to-cut-grass-in-the-forest-was-attacked-by-a-bear/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=8eWdhb5fc-VXNnyq
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *