रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चमधार के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो लोग लापता

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 2 दिसम्बर देर रात को चमधार के पास एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की खबर पुलिस को सुबह मिली, जब कुछ लोगों ने नदी में डूबे हुए ट्रक को देखा।

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बीती रात को चमधार के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर का कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक श्रीनगर से डूंगरीपंथ की ओर जा रहा था, देर रात को ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया इसीलिए किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर नदी के अंदर पड़े ट्रक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ट्रक नेशनल हाईवे पर लगे पैराफिट को तोड़ते हुए 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में कुंदन सिंह और मनोज सवार थे, जिनका दुर्घटना के बाद से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

https://regionalreporter.in/book-a-shikara-for-a-ride-on-dal-lake-using-the-uber-app/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=rZPyP_klZ1K3xklL
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *