रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

वोटिंग शुरू इशिता, आनंद, जितेंद्र, रमेश निर्विरोध जीते

आज मतदान, शाम तक जारी किए जाएंगे नतीजे

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान प्रक्रिया गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और आज शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में से 6 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है, जबकि 5 जिलों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऊधमसिंह नगर में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ, लेकिन हाईकोर्ट की रोक के चलते परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष

टिहरी — इशिता सजवाण
ऊधमसिंह नगर — अजय मौर्य (परिणाम पर रोक)
चंपावत — आनंद सिंह अधिकारी
पिथौरागढ़ — जितेंद्र प्रसाद
उत्तरकाशी — रमेश चौहान

इन जिलों में होंगे चुनाव

देहरादून — मधु चौहान (भाजपा समर्थित) बनाम सुखविंदर कौर (कांग्रेस समर्थित)
पौड़ी — रचना बुटोला (भाजपा) बनाम दीपिका इष्टवाल (कांग्रेस)
बागेश्वर — शोभा आर्या (भाजपा) बनाम सरोज आर्या (कांग्रेस)
नैनीताल — दीपा दर्म्वाल (भाजपा) बनाम पुष्पा नेगी (कांग्रेस)
चमोली — दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा) बनाम रमा देवी (कांग्रेस)
अल्मोड़ा — हेमा गैड़ा (भाजपा) बनाम सुनीता कुंजवाल (कांग्रेस) और सरस्वती देवी (यूकेडी)
रुद्रप्रयाग — पूनम कठैत (भाजपा) बनाम प्रीति पुष्पवान (कांग्रेस)

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली से होगा, जिसमें मतदाता सभी प्रत्याशियों को प्राथमिकता क्रम में वोट देंगे। सर्वोच्च प्राथमिकता पाने वाला प्रत्याशी विजेता घोषित किया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए भी आज ही मतदान और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

https://regionalreporter.in/pg-registration-open-from-14th-august/
https://regionalreporter.in/pg-registration-open-from-14th-august/

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: