रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश: गढ़वाल विवि में पंजीकरण आज से

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में सत्र 2025-26 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी।

इसको लेकर लेकर आज (कल) से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर, बीएड, बीपीएड एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में आयोजित की गई।

प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं 14 से अगस्त तक समर्थ पोर्टल में पंजीकरण कर सकते हैं। बताया कि पंजीकरण के दौरान विश्वविद्यालय के परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों का चयन करना अनिवार्य होगा।

छात्र गढ़वाल विवि के परिसरों में प्रवेश के लिए https://hnbguadm.samarth.edu.in/campus में अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

जबकि गढ़वाल विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं https://hnbguadm.samarth.edu.in/college में अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *