आवेदन 1 जून से शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी
और चारा सहायक के कुल 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होकर 21 जून 2026 तक चलेगी।
आयोग के अनुसार इस भर्ती में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद, वर्ग-3 के 82 पद और चारा सहायक का 1 पद शामिल है।
योग्यता और आयु सीमा
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के लिए कृषि विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य है,
जबकि वर्ग-3 और चारा सहायक पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर जरूरी है।
आयु सीमा सभी पदों के लिए 21 से 42 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी: ₹300
- एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग: ₹150
🧪 परीक्षा कब होगी
भर्ती परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
प्रदेश के कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े युवाओं में इस भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
















Leave a Reply