रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी

जानें कब आएगा विज्ञापन और कब होगी परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इसी साल कई भर्तियों के विज्ञापन जारी होंगे, जबकि परीक्षाएं 2027 तक प्रस्तावित हैं।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की भर्तियों का नया कैलेंडर जारी कर दिया है।

आयोग ने 15 भर्तियों के विज्ञापन और परीक्षा की प्रस्तावित तारीखें जारी की हैं।

इनमें कुछ भर्तियों के विज्ञापन अगस्त और सितंबर 2026 में जारी होंगे।

वहीं, कई परीक्षाएं दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया को तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

पहले से जारी भर्तियों का UKSSSC परीक्षा कैलेंडर

विज्ञापन संख्याभर्ती / पदप्रस्तावित परीक्षा तिथि
76पशुधन प्रसार अधिकारी20 सितंबर 2026
74सर्वेक्षक20 सितंबर 2026
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर27 सितंबर 2026
कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी, फोटोग्राफर4 अक्टूबर 2026
79सहायक लेखाकार4 अक्टूबर 2026
कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक11 अक्टूबर 2026
77कृषि अर्हता वाले पद11 अक्टूबर 2026
साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, प्राविधिक सहायक18 अक्टूबर 2026
लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, अनुदेशक25 अक्टूबर 2026
78कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक25 अक्टूबर 2026
पर्यटन अधिकारी1 नवंबर 2026

अब नई भर्तियों का पूरा कैलेंडर

नई भर्तियों में सबसे पहले इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा।

इसका विज्ञापन 31 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 15 नवंबर को प्रस्तावित है।

इसके बाद 7 सितंबर को वैयक्तिक सहायक भर्ती का विज्ञापन आएगा। इसकी परीक्षा 1 नवंबर को होगी।

8 सितंबर को वन निगम स्केलर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। इसमें 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित है।

11 सितंबर को टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और बंदीरक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा।

इन पदों के लिए 27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

UKSSSC Recruitment Calendar 2026-27

विज्ञापन की तारीखभर्ती / पदप्रस्तावित परीक्षा
31 अगस्त 2026इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक15 नवंबर 2026
7 सितंबर 2026वैयक्तिक सहायक1 नवंबर 2026
8 सितंबर 2026वन निगम स्केलर19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
11 सितंबर 2026टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
14 सितंबर 2026सहायक अध्यापक संस्कृत6 दिसंबर 2026
25 सितंबर 2026ITI डिप्लोमा अर्हता वाले पद13 दिसंबर 2026
16 अक्टूबर 2026विज्ञान अर्हता वाले पद17 जनवरी 2027
30 अक्टूबर 2026विशिष्ट अर्हता वाले पद24 जनवरी 2027
6 नवंबर 2026स्नातक अर्हता वाले पद7 फरवरी 2027
16 नवंबर 2026सहायक विकास अधिकारी21 फरवरी 2027
फरवरी 2027 तक चलेंगी परीक्षाएं

UKSSSC के कैलेंडर के मुताबिक नई भर्तियों की परीक्षा प्रक्रिया फरवरी 2027 तक चलेगी।

सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती का विज्ञापन 14 सितंबर को जारी होगा। इसकी परीक्षा 6 दिसंबर को प्रस्तावित है।

ITI डिप्लोमा अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 25 सितंबर को आएगा। इनकी परीक्षा 13 दिसंबर को होगी।

विज्ञान अर्हता वाले पदों की भर्ती का विज्ञापन 16 अक्टूबर को जारी होगा। परीक्षा 17 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है।

विशिष्ट अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 30 अक्टूबर को आएगा। इनकी परीक्षा 24 जनवरी 2027 को होगी।

स्नातक अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 6 नवंबर को जारी होगा। परीक्षा 7 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है।

सबसे आखिर में सहायक विकास अधिकारी भर्ती का विज्ञापन 16 नवंबर को आएगा। इसकी परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित की गई है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बात

आयोग ने सभी तारीखों को प्रस्तावित कार्यक्रम के तौर पर जारी किया है।

अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए UKSSSC की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही पदों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर महत्वपूर्ण है। इससे उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी और रणनीति पहले से तय कर सकेंगे।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-khel-ratna-award-2026-abhinav-deshwal-ankita-dhyani/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=wHVnp8MENJKJ6D3K

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *