पिटकुल-यूजेवीएनएल में टेक्नीशियन बनने का मौका
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पिटकुल और यूजेवीएनएल में समूह-ग के 78 पदों पर भर्ती निकली है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से जारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
पिटकुल और यूजेवीएनएल में इतने पद
भर्ती में पिटकुल के तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 37 पद शामिल हैं।
वहीं यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 16 और तकनीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के 25 पद हैं।
आवेदन में सुधार का मौका 28 से 30 नवंबर तक मिलेगा। भर्ती परीक्षा अगले साल 14 मार्च 2027 को प्रस्तावित है।
10वीं, ITI और दो साल का अनुभव जरूरी
तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के लिए विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।
इसके साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई और दो साल का अनुभव मांगा गया है।
यांत्रिक पद के लिए 10वीं के साथ फिटर ट्रेड में आईटीआई और दो साल का अनुभव जरूरी है।
दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
100 अंकों की होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय होगी। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें:
- आवेदन शुरू: 12 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
- आवेदन संशोधन: 28-30 नवंबर 2026
- प्रस्तावित परीक्षा: 14 मार्च 2027
















Leave a Reply