रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा 22 अक्टूबर से

चार दिशाओं से सरकार को घेरेगी पार्टी

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।

पार्टी 22 अक्टूबर से प्रदेश के चार अलग-अलग क्षेत्रों में ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू करेगी।

इसके जरिए कांग्रेस जन मुद्दों को उठाने और सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करेगी।

अल्मोड़ा से कुमाऊं तक पहले दल की यात्रा

पहले दल की शुरुआत 22 अक्टूबर को अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रकाश जोशी, करन माहरा,

भुवन कापड़ी और विधायक तिलक राज बेहड़ इसके नेतृत्व में रहेंगे।

यह दल रानीखेत, खैरना, भवाली और भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगा।

23 अक्टूबर को लालकुआं, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा होते हुए रुद्रपुर पहुंचेगा।

24 अक्टूबर को बाजपुर और काशीपुर के रास्ते जसपुर में यात्रा होगी।

25 अक्टूबर को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के साथ इस चरण का समापन होगा।

बदरीनाथ से गढ़वाल और गैरसैंण तक दूसरा दल

दूसरे दल का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल करेंगे।

22 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा जोशीमठ और पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचेगी।

अगले दिन नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर के रास्ते रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम होगा।

24 अक्टूबर को सतपुली, यमकेश्वर और कोटद्वार में यात्रा निकाली जाएगी।

25 अक्टूबर को लैंसडाउन क्षेत्र के बीरोंखाल में कार्यक्रम होगा। 26 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर बैठक प्रस्तावित है।

देहरादून से ऋषिकेश तक तीसरे दल की कमान प्रीतम सिंह के पास

तीसरे दल का नेतृत्व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेंगे।

22 अक्टूबर को देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।

23 अक्टूबर को सहसपुर और विकासनगर, जबकि 24 अक्टूबर को चकराता में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।

25 अक्टूबर को कैंट और धर्मपुर तथा 26 अक्टूबर को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में यात्रा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद प्रीतम सिंह 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।

हरिद्वार में 30 अक्टूबर तक चलेगी न्याय यात्रा

चौथे दल की जिम्मेदारी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत को सौंपी गई है।

यह दल 23 अक्टूबर से हरिद्वार शहर और जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकालेगा।

कार्यक्रम का समापन 30 अक्टूबर को लक्सर और ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रों में होगा।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष राजीव महर्षि के अनुसार, अन्य विधानसभा क्षेत्रों में गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा घेराव के बाद न्याय यात्रा आयोजित की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

https://youtu.be/XiH8nF-oU-c?si=1jC9qjWaB_90OxYS

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *