रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पिपोला वनाग्नि घटना : विधायक विनोद कंडारी ने स्वयं पहुंचाई आर्थिक सहायता

महिला की मौत से पसरा मातम

साक्षी कंडारी

विधायक विनोद कंडारी ने आपदा मद से दी गई 4 लाख की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार तक स्वयं जाकर पहुंचाई.

ग्रामसभा पैंडुला के पिपोला गाँव में हुई वन अग्नि की हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 50 वर्षीय अंजू देवी का असमय निधन हो गया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

पीड़ित परिवार से मिले विधायक विनोद कंडारी

घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को

हरसंभव मदद दिलाने के लिए वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया था।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

4 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी

विधायक विनोद कंडारी ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।

हालांकि एक मां के निधन से जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

वनाग्नि की घटनाओं पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से जंगलों में आग रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल जंगलों में आग लगने से पर्यावरण और मानव जीवन दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

क्षेत्र में शोक की लहर

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने दिवंगत महिला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

https://regionalreporter.in/forest-department-on-alert-following-leopard-attack-in-oni-village/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=5O4LsTDDhnFcg8VO
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *