रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, हरिद्वार में ओलावृष्टि से गाड़ियों के शीशे टूटे

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पहाड़ से मैदान तक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला।

हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि रामनगर में विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया।

वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित हुई।

हरिद्वार में ओलावृष्टि, रामनगर में पेड़ गिरा

हरिद्वार में सुबह करीब 10:30 बजे के बाद बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे। रोशनाबाद और रावली समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से अफरा-तफरी मच गई।

कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

रामनगर के कानिया चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के पास एक विशालकाय पेड़ गिर गया।

इसकी चपेट में स्कूटी और फल का ठेला आ गया। ठेला संचालक ने समय रहते हटकर अपनी जान बचाई।

पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ हटाया।

देहरादून से बागेश्वर तक बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी

देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी और बागेश्वर में भी बारिश की खबरें हैं। हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की कुटी घाटी में बर्फबारी हुई।

चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर तंगड़ी-पागल नाला के पास भूस्खलन से मार्ग बंद होने की खबर है।

पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर मलबा आने से भी आवाजाही प्रभावित हुई।

मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

यात्रियों को पहाड़ी मार्गों पर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन से सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

https://regionalreporter.in/hnbgu-13th-convocation-prof-hbs-chauhan/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=J-C7Vo5i7Ak8vKBZ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *