रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश,

आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।

खराब मौसम की संभावना को देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

इन जिलों के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने

की आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मैदानी जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

प्रदेश के कई मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और

चंपावत में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक से लेकर आमतौर पर बादलों से घिरा रह सकता है।

कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान करीब 17°C रहने के आसार हैं।

तापमान में भी होगा बदलाव

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक से लेकर अत्यधिक अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बदलाव देखने को मिल सकता है।

https://regionalreporter.in/sonam-wangchuk-released-ladakh-violence-case/
https://youtu.be/VbeCyqLKskI?si=tNqq8qaBJ6BUaSHw
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *