रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दिल्ली में हुआ 13वां यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2025

‘जौना’, ‘कारा’ और ‘रिखुली’ ने जमाई धाक

उत्तराखंडी गीत-संगीत और सिनेमा को समर्पित 13वें यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2025 का भव्य आयोजन शनिवार को श्री फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में हुआ। इस आयोजन में उत्तराखंडी फिल्मों जौना, कारा और रिखुली ने खास छाप छोड़ी और दर्शकों का दिल जीता।

विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: शिवानी भंडारी (कारा)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अर्जुन चंद्रा (जौना)

लाइफ टाइम सिने अवार्ड्स: वरिष्ठ चरित्र अभिनेत्री मंजू बहुगुणा और लीजेंडरी सिंगर गोपाल बाबू गोस्वामी को गंभीर धार्मी अवार्ड

श्रद्धांजलि और प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के दिग्गज कलाकार स्व. घनानंद घन्ना भाई और लोकगायक जगदीश बकरोला को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड से जुड़े सैकड़ों प्रवासी लोग भी मौजूद रहे।

वर्ष 2024 के विजेताओं को जब मंच पर सम्मानित किया गया तो सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। वहीं, उत्तराखंडी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गायन और नृत्य ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया।

https://regionalreporter.in/1840-ration-card-holders-found-ineligible-in-rudraprayag/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=XC_80tRASQzgnt2D
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *