प्रदेश भर में आज 21 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन से ही परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
इस वर्ष करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों में शामिल होकर अपने भविष्य की नींव रख रहे हैं।
प्रदेश के 1261 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उड़नदस्तों की तैनाती की गई है,
जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है,
ताकि छात्रों को निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
















Leave a Reply