रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रूकीज़ उत्तराखण्ड लगातार दूसरी बार बनी टी-20 विजेता

5वें नॉकआउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
राजेन्द्र सिंह रावत (महासचिव)

देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन (राष्ट्रीय पंजीकृत) संगठन द्वारा आयोजित 5वें नॉकआउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 दिसंबर 2024 को विश्व प्रसिद्ध जामिया मिलिया पटौदी क्रिकेट स्टेडियम में बड़ेथ लायंस और रूकीज़ उत्तराखण्ड के बीच खेला गया।

मैच से पूर्व दीप प्रज्वलित, ध्वजारोहण और कल्याणी सामाजिक संस्था के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। फाइनल मैच और इन कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों में काफी उत्साह दिखा।

इस अवसर पर देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन के सभी आर्थिक सहयोगी उपस्थित थे। सभी ने सदस्यों और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। संगठन ने सभी सहयोगियों/स्पॉन्सर का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए सभी का सम्मान फाउंडेशन के मंच से किया।

5वें नॉकआउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

प्रथम पुरस्कार राशि 1,11,000 एस.पी.जे. कार्गो प्राइवेट लिमिटेड पूरन जोशी, हेमन्त बनियाल द्वारा द्वितीय पुरस्कार राशि 71,000, बी.एम. फाउंडेशन अध्यक्षा बनिता नेगी व बनजूस प्राइवेट लिमिटेड दीपक बनियाल ने 71,000 राशी के माध्यम से फाउंडेशन का आर्थिक सहयोग किया।

विशिष्ट अतिथि सामाजिक सहयोगी एडवोकेट राहुल जैन, एडवोकेट संजय शर्मा दरमोड़ा, महावीर सिंह राणा
प्रोफेसर हरेंद्र असवाल, फ्यूचर क्रिकेट अकेडमी कोच कमल बागड़ी, एडवोकेट राकेश निर्मल कोटनाला, रवी उनियाल पूर्व क्रिकेटर व सभी मीडिया बंधु उत्तराखण्डी यू-ट्यूबर समाजसेवीयों दर्शको व खिलाडियों का फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी ने सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

फाइनल मैच में रूकीज़ उत्तराखण्ड ने पहले खेलते हुए 176/7 रन बनाए। 177 रन का लक्ष्यों का पीछा बड़ेथ लायंस ने मजबूती से किया परंतु लक्ष्य से 6 रन दूर रहे। रूकीज़ उत्तराखण्ड ने 6 रन से मैच जीतकर 5वें संस्करण के विजेता का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के दौरान बी.एम. फाउंडेशन अध्यक्षा बनिता नेगी जी ने संगठन के सभी सदस्यों का सम्मान मोमेंटो, पुरस्कार, मेडल और माल्यार्पण से किया। संगठन के सदस्यों ने बनिता जी का आभार व्यक्त किया।

फाउंडेशन द्वारा अनिल सिंह रौथाण को 2024 देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

https://regionalreporter.in/pathya-sarovar-will-inspire-children-to-study/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=Yb94UtA67HjpE3Bw
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *