रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मसूरी धनौल्टी मार्ग पर कार पार्क करते समय हुआ बड़ा हादसा

धनौल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में कार पार्क करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।

विस्तार

मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग धनौल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनौल्टी मार्ग स्थित कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था।

अंधेरे में जगह का अंदाजा नहीं होने से गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई।

दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह और विजय लाल (40) पुत्र संतू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से लंडौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर तीनों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

https://regionalreporter.in/col-rajneesh-became-the-principal-of-himalayan-mountaineering-institute/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=ruhq4UZaz2fMLtgE
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: