रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय: मधु भट्ट

भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में पत्रकार वार्ता, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

ऊखीमठ से भाजपा के दायित्वधारी उपाध्यक्ष (संस्कृति, साहित्य एवं कला) और प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने निकाय चुनाव को लेकर रुद्रप्रयाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत जीत दर्ज करने जा रही है।

विकास और जनकल्याण के नाम पर मांगा जनसमर्थन

मधु भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का असर हर वर्ग तक पहुंचा है।

इसी वजह से पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में है।

उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।

केदारनाथ में ऐतिहासिक विकास कार्य

उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।

इससे धाम की भव्यता और दिव्यता में बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा में भी सुधार आया है।

रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा तीर्थाटन

मधु भट्ट ने कहा कि 2430 करोड़ रुपये की लागत से गौरीकुंड–केदारनाथ और गोविंदघाट–हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का शिलान्यास हो चुका है।

इसके अलावा यमुनोत्री धाम को भी रोपवे से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।

इससे बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

रोजगार और खेल को बढ़ावा

उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू किया है।

पदक विजेताओं को आउट-ऑफ-टर्न सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा उत्तराखंड को 2025 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी मिली है।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योजनाएं

भाजपा सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण दिया है।
उत्तराखंड आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 57.58 लाख लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य लाभ मिला है।
अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है।

वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है।
अब पति-पत्नी दोनों को पेंशन मिल रही है।

जिलाध्यक्ष का दावा: पांचों निकाय भाजपा के खाते में

जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि
रुद्रप्रयाग जिले की सभी पांचों नगर निकायों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

https://regionalreporter.in/there-was-a-four-cornered-election-contest-in-nagar-panchayat-ukhimath/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=9ZOiFIkgWdyhZ6A2
लक्ष्मण सिंह नेगी
+ posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *