रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ग्राम बलोडी के यश बहुगुणा बने भारतीय वायु सेना के पायलट

वायु सेना अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट परेड के बाद मिला कमीशन

श्रीनगर गढ़वाल के अंतर्गत ग्राम बलोडी, विकासखंड खिरसू निवासी यश बहुगुणा भारतीय वायु सेना में पायलट बन गए।

यश ने वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त किया।

परिवार ने हैदराबाद में साझा की खुशी

यश के चाचा, वरिष्ठ पत्रकार एवं विद्युत उपभोक्ता फोरम हल्द्वानी के सदस्य हिमांशु बहुगुणा ने बताया

कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर यश के पिता राजीव लोचन बहुगुणा

और माता कुसुम सती हैदराबाद में मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

https://regionalreporter.in/pauri-ke-sumari-me-prativarsh-hoti-hai-pooja/

NDA के माध्यम से हुआ चयन, दिल्ली से शिक्षा

हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि यश की शिक्षा नई दिल्ली से हुई है।

12वीं कक्षा के बाद उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के माध्यम से

भारतीय वायु सेना के लिए हुआ,

जिसके बाद कठिन प्रशिक्षण पूरा कर उन्होंने पायलट बनने का लक्ष्य हासिल किया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

यश के पिता राजीव लोचन बहुगुणा (उर्फ संजू) ने गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल से बीएससी करने के बाद दिल्ली में अपना करियर शुरू किया था।

वर्तमान में वे राजस्थान के खाटू श्याम में टाइल्स का व्यवसाय करते हैं, जबकि माता कुसुम सती गृहिणी हैं।

यश के बड़े भाई निशु बहुगुणा ने श्रीनगर से मिलिट्री साइंस में स्नातक की पढ़ाई के बाद मेरठ से लॉ की शिक्षा प्राप्त की है।

उनकी दादी अंशी देवी बहुगुणा श्रीनगर के स्वीत कोटेश्वर क्षेत्र में निवास करती हैं।

वहीं यश के मामा पंकज सती नगर निगम श्रीनगर के डांग वार्ड से पार्षद हैं।

गांव के पहले पायलट, क्षेत्र में उत्साह

हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि यश बहुगुणा अपने गांव बलोडी से भारतीय वायु सेना के पहले पायलट हैं।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

यश बहुगुणा ने कहा कि वे शीघ्र ही गांव आकर कुलदेवता भैरवनाथ और मां गौरा देवी का आशीर्वाद लेंगे तथा अपने सभी गांववासियों से मुलाकात करेंगे।

https://regionalreporter.in/pauri-ke-sumari-me-prativarsh-hoti-hai-pooja/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *