रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कालीमठ घाटी का किया भ्रमण

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

चौमासी–खाम–केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की उठी मांग

सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने

कालीमठ घाटी का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

कालीमठ मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

भट्ट ने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

मंदिर दर्शन के बाद राज्य मंत्री ने कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, बिजली आपूर्ति और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।

भट्ट ने आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और संबंधित विभागों को समाधान के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कालीमठ घाटी का किया भ्रमण

सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सरकार की प्राथमिकता है कि इन योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो पाता है।

स्थानीय लोगों ने रखीं विकास से जुड़ी मांगें

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें भी रखीं।

  • प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कोटमा–सोलनू–मंजेरा–जाल मल्ला मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की।
  • चामुण्डा देवी दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने चामुण्डा देवी तीर्थ का पर्यटन विभाग के माध्यम से सौंदर्यीकरण कराने की मांग रखी।
  • राजेन्द्र सत्कारी ने चौमासी–खाम–केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश सत्कारी, भाजपा गुप्तकाशी मंडल महामंत्री देवेंद्र राणा, वीरेंद्र सत्कारी, भगत सिंह सत्कारी और मुकुन्दी सिंह सत्कारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/modern-lighting-installed-at-dhari-devi-temple-ahead-of-char-dham-yatra/
https://youtu.be/6-RaK4zsXjU?si=EtSCyeZAzecSc_b9
लक्ष्मण सिंह नेगी
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: