रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

नैनीताल में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी का लाइव वीडियो से हड़कंप

जंगल में आत्महत्या की कोशिश; पुलिस ने बचाया

सोशल मीडिया पर सक्रिय ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने शनिवार शाम एक खतरनाक कदम उठाने की कोशिश कर दी।

हाल के दिनों में उन पर दर्ज हो रही एफआईआर और हल्द्वानी की चौपटी में हुए विवाद के

बाद बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने जंगल में जाकर सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक चले इस लाइव वीडियो में उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का आखिरी वीडियो बताते हुए खुद को खत्म करने की बात कही।

शीतला देवी मंदिर के जंगल में गई थीं ब्लॉगर

जानकारी के मुताबिक, ज्योति अधिकारी काठगोदाम स्थित शीतला देवी मंदिर के आसपास के जंगलों में चली गई थीं।

वहीं से उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी परेशानी जाहिर की।

वीडियो के दौरान उन्होंने मानसिक दबाव और चल रहे विवादों का जिक्र किया।

पुलिस ने समय रहते पहुंचकर बचाई जान

जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस के अनुसार जब वे जंगल में उस स्थान पर पहुंचे जहां ज्योति मौजूद थीं,

तब वे पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अचानक नीचे गिर गईं।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत सामान्य है और केवल ठुड्डी पर हल्की चोट आई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनका लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

कुछ लोग इसे पुलिस के बढ़ते दबाव और हालिया विवादों का परिणाम बता रहे हैं,

जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह कदम सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज और फॉलोअर्स पाने की कोशिश भी हो सकता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के बाद नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग मामले से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-lpg-gas-shortage-harak-singh-rawat-claim-black-market/
https://youtu.be/ovtZ6qN-fpo?si=qjR1tvYMKAF4H46j
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *