रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

संघर्ष से सफलता तक: साक्षी ने IIT JAM में हासिल की AIR-1

गंगा असनोड़ा

करण सिंह निजवाला की पुत्री साक्षी निजवाला ने IIT JAM 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र और विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है।

बायोटेक्नोलॉजी में हासिल की शीर्ष रैंक

साक्षी ने बायोटेक्नोलॉजी विषय में यह शानदार सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही जानकारी थी कि IIT के माध्यम से एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश लिया जा सकता है,

जिससे उन्होंने इस दिशा में तैयारी करने का निर्णय लिया।

रेनबो पब्लिक स्कूल से की स्कूली शिक्षा

साक्षी ने अपनी स्कूली शिक्षा रेनबो पब्लिक स्कूल से पूरी की और 12वीं के बाद वर्तमान में जीबीपीयू (गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय) में फाइनल ईयर की छात्रा हैं।

ऑनलाइन माध्यम से की तैयारी

साक्षी ने बताया कि उन्होंने IIT JAM की तैयारी ऑनलाइन माध्यम “फिजिक्स वाला” (Physics Wallah) से की।

उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और सही दिशा में तैयारी के चलते उन्हें यह सफलता मिली।

पहले नहीं आई थी खास रैंक

साक्षी ने यह भी साझा किया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उनकी कोई खास रैंक नहीं आई थी,

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय

अपनी सफलता का श्रेय साक्षी ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और रिश्तेदारों को दिया।

उन्होंने कहा कि परिवार और गुरुओं के समर्थन के बिना यह संभव नहीं था।

पिता ने जताई खुशी और गर्व

साक्षी के पिता करण सिंह निजवाला ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

वहीं, विश्वविद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने भी साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://regionalreporter.in/allocation-of-departments-in-the-dhami-cabinet/
https://youtu.be/8nmkaFyrlG4?si=DQQlflbq9OIhsP1e
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *