गर्मियों में 7:45 और सर्दियों में 8:50 बजे से खुलेंगे स्कूल
उत्तराखंड सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य के सभी सरकारी
और गैर-सरकारी स्कूलों के टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर तैयार इस नए टाइम-टेबल को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने मंजूरी देते हुए लागू कर दिया है।
करीब 17 महीने की तैयारी के बाद लागू किए गए इस नए सिस्टम में प्रतिदिन 5 घंटे 20 मिनट का समय शिक्षण कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।
गर्मियों का नया टाइम-टेबल (1 अप्रैल – 30 सितंबर)
- 07:45 – 08:05 : प्रार्थना
- 08:05 – 08:45 : पहला पीरियड
- 08:45 – 09:25 : दूसरा पीरियड
- 09:25 – 10:05 : तीसरा पीरियड
- 10:05 – 10:45 : चौथा पीरियड
- 10:45 – 11:25 : इंटरवल
- 11:25 – 12:05 : पांचवां पीरियड
- 12:05 – 12:45 : छठा पीरियड
- 12:45 – 01:25 : सातवां पीरियड
- 01:45 – 02:05 : आठवां पीरियड
छुट्टी: दोपहर 2:05 बजे
सर्दियों का नया टाइम-टेबल (1 अक्टूबर – 31 मार्च)
- 08:50 – 09:10 : प्रार्थना
- 09:10 – 09:50 : पहला पीरियड
- 09:50 – 10:30 : दूसरा पीरियड
- 10:30 – 11:10 : तीसरा पीरियड
- 11:10 – 11:50 : चौथा पीरियड
- 11:50 – 12:30 : इंटरवल
- 12:30 – 01:10 : पांचवां पीरियड
- 01:10 – 01:50 : छठा पीरियड
- 01:50 – 02:30 : सातवां पीरियड
- 02:30 – 03:10 : आठवां पीरियड
छुट्टी: दोपहर 3:10 बजे
क्यों किया गया बदलाव
यह नया टाइम-टेबल छात्रों के शैक्षणिक समय के बेहतर उपयोग, नियमित दिनचर्या और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

















Leave a Reply