इंटर में गीतिका पंत–सुशीला मेहंदीरत्ता ने मारी बाजी
हाईस्कूल में 491 अंक के साथ पहला स्थान, इंटरमीडिएट में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप
उत्तराखंड Board of School Education (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया।
इस वर्ष हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता संयुक्त टॉपर
इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और
भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी, ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490
अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
दोनों छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में घोषित हुआ परिणाम
रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में
बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने परीक्षा परिणाम घोषित किए।
वहीं देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी ने भी परीक्षा परिणाम जारी किया।
छात्राओं ने फिर मारी बाजी
इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। कक्षा 10 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10% दर्ज किया गया, जबकि कक्षा 12 में कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा।
दोनों कक्षाओं में छात्राओं का परिणाम छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
विद्यार्थी उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in
पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी बिना किसी परेशानी के अपना परीक्षा परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर
परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश के टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
कई विद्यालयों में मिठाई बांटकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न भी मनाया गया।


















Leave a Reply