रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पंतनगर सिडकुल में वी-गार्ड के श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र

पुलिस से झड़प में कई घायल

मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिकों पर हल्का बल प्रयोग, महिला श्रमिकों के बेहोश होने की खबर

जिले के पंतनगर सिडकुल स्थित वी-गार्ड कंपनी में श्रमिकों का धरना शुक्रवार को उग्र रूप ले बैठा।

मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हालात तनावपूर्ण हो गए।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने के दौरान हल्का बल प्रयोग किया गया, जिसके बाद कई श्रमिकों के घायल और बेहोश होने की खबर सामने आई है।

बेहोश होने वालों में महिला श्रमिक भी शामिल हैं।

कई दिनों से चल रहा था धरना प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, वी-गार्ड कंपनी के बाहर श्रमिक पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

शुक्रवार को स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए

तहसीलदार दिनेश कुटेला और पंतनगर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने श्रमिकों को हटाने की कोशिश की

प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को कंपनी परिसर से बाहर करने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया, जिससे माहौल और अधिक बिगड़ गया।

श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं और कुछ श्रमिक बेहोश हो गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद कंपनी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल श्रमिकों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कई श्रमिकों ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कंपनी परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की जा रही है।

श्रमिकों की ये हैं मुख्य मांगें

गौरतलब है कि सिडकुल क्षेत्र में इस समय वी-गार्ड, महाबल ऑटो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और बेलाराइज जैसी कई कंपनियों के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मजदूरों का कहना है कि उन्हें समय पर बोनस नहीं मिलता, भोजन की गुणवत्ता खराब है और वेतन भी पर्याप्त नहीं है।

उनकी सबसे बड़ी मांग वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-board-result-2026-topper-list/
https://youtu.be/q5ArWD5NwFI?si=7ozVD-zv-G02h3Nu
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *