रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केदारनाथ यात्रा में सख्ती, स्टंटबाजी पर पुलिस का एक्शन

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया चालान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा इस समय पूरे चरम पर है।

पहले पांच दिनों में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

यात्रियों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है।

यात्रा के दौरान लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं।

तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि के बीच हाईवे पर हरियाणा नंबर की एक कार में सवार एक युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता दिखा।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद रुद्रप्रयाग पुलिस और यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

जांच के बाद संबंधित वाहन का चालान किया गया।

पुलिस ने साफ कहा कि यात्रा की आड़ में स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी की जान खतरे में पड़े। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें।

गौरीकुंड में नेपाली मजदूरों की सघन जांच

गौरीकुंड पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।

पुलिस ने नेपाली मजदूरों के डेरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई नए नेपाली व्यक्ति मिले, जिनकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी।

पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही माना। इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन जरूरी है।

पुलिस ने साफ कहा कि बाहरी व्यक्तियों की पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस को देना अनिवार्य है।

नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। यात्रा सीजन में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

एसपी ने पैदल यात्रा मार्ग का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।

वह पिछले छह दिनों से खुद केदारनाथ धाम में कैंप कर रही थीं।

उन्होंने केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान केदारनाथ बेस कैंप, लिंचोली, भीमबली, जंगलचट्टी और गौरीकुंड की पुलिस चौकियों का जायजा लिया।

अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि हर श्रद्धालु की सुरक्षा पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारु रखने और आपात स्थिति में तुरंत मदद देने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://regionalreporter.in/tallanagpur-phalasi-maha-banyath-2026-ukhimath/
https://youtu.be/SygpkgP062w?si=uCy4quZDOc0oovwv

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *