रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

विश्व एथलेटिक्स दिवस पर रेनबो पब्लिक स्कूल में 3 किमी मैराथन का आयोजन

विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास (श्रीनगर गढ़वाल) में 3 किलोमीटर मैराथन रेस का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

उप प्रधानाचार्य ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल द्वारा किया गया।

उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मैराथन दौड़ से जुड़े नियमों की जानकारी दी और खेल भावना को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

इसके बाद उन्होंने ग्रीन फ्लैग दिखाकर रेस को रवाना किया।

चौरास क्षेत्र से स्कूल कैंपस तक हुई रेस

यह 3 किलोमीटर की मैराथन रेस चौरास क्षेत्र से शुरू होकर विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।

दौड़ के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा के साथ रेस पूरी की।

स्लोगनों से गूंजा मार्ग

रेस के दौरान विद्यार्थियों ने फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन भी लगाए, जिनमें शामिल थे—

  • “जागो और भागो”
  • “जो है फिट वही है हिट”

इन स्लोगनों ने पूरे मार्ग में माहौल को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

बालक और बालिका वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन

प्रतियोगिता में कुल 40 बालक और 35 बालिकाओं ने भाग लिया।

बालक वर्ग:

  • अंश लिंगवाल
  • व्योम
  • आशीष

बालिका वर्ग:

  • अनुषा
  • अदिति
  • सानिया
  • आराध्या

इन सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ पूरी की।

https://youtu.be/SygpkgP062w?si=8Uj2OZop8vuHar4-
https://regionalreporter.in/srinagar-garhwal-aqi-improved-rain-black-carbon-study/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *