रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की पहल को सराहा

Gurmit Singh अपने दो दिवसीय दौरे पर Lansdowne पहुंचे,

जहां उन्होंने सैन्य गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने “पूर्व सैनिक पर्यावरण उद्यान” का उद्घाटन किया और महिला सशक्तिकरण केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

लैंसडाउन स्थित शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत जिलाधिकारी Swati S. Bhadauria,

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत और गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने किया।

इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

पूर्व सैनिक पर्यावरण उद्यान का उद्घाटन

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “पूर्व सैनिक पर्यावरण उद्यान” का उद्घाटन किया।

कैंट बोर्ड अधिकारियों ने उन्हें उद्यान की संरचना और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है।

बच्चों और स्थानीय लोगों से किया संवाद

उद्यान भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की।

उन्होंने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ऑल वुमेन कैफे और भुल्ली सशक्तिकरण केंद्र का किया निरीक्षण

राज्यपाल ने “ऑल वुमेन कैफे” का भी भ्रमण किया। यहां स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पहाड़ी और पारंपरिक उत्पादों का अवलोकन किया गया।

उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने “भुल्ली सशक्तिकरण केंद्र” का निरीक्षण किया।

यहां धातु कला, ब्लॉक प्रिंटिंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण, हस्तनिर्मित कागज,

ऊनी वस्त्र और मसाला केंद्र समेत कई इकाइयों का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर केंद्र की गतिविधियों का विस्तार करने के निर्देश भी दिए।

प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक

कार्यक्रम के दौरान कमान हॉल में जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को जनपद की कानून व्यवस्था,

विकास कार्यों, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दी गई।

राज्यपाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

इसके अलावा रॉय हट में आयोजित स्टेशन ब्रीफिंग के दौरान उन्हें क्षेत्र की सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।

https://regionalreporter.in/vinesh-phogat-wfi-show-cause-notice-controversy/
https://youtu.be/mRtnU3a_l7o?si=xyfSApdo-SnGDhl5
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *