रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

विनेश फोगाट vs WFI: नोटिस के बाद शायरी से दिया जवाब

कुश्ती विवाद फिर गरमाया

Vinesh Phogat और Wrestling Federation of India के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को 15 पन्नों का शो-कॉज नोटिस भेजा है।

इसके बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर एक शायरी पोस्ट कर अपने तेवर साफ कर दिए हैं।

26 जून तक प्रतियोगिताओं से बाहर

WFI ने विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से रोक दिया है।

महासंघ का आरोप है कि उन्होंने वापसी के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों का पालन नहीं किया।

फेडरेशन के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को वापसी से पहले छह महीने का नोटिस देना जरूरी होता है, लेकिन विनेश ने ऐसा नहीं किया।

साथ ही WFI ने WADA और NADA के मिस्ड टेस्ट मामलों का भी जिक्र किया है।

गोंडा प्रतियोगिता से बढ़ा विवाद

पूरा विवाद उस समय बढ़ा जब विनेश फोगाट गोंडा में होने वाली नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती थीं,

लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

शायरी से दिया करारा जवाब

विनेश ने X पर लिखा—

“ज़िंदगी फंसी है किसी मंझधार में,
जमाना ढूंढता है खामी मेरे किरदार में।
ज़िंदगी, तेरा सर सदा बुलंद रखा है,
झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में।”

उनके इस पोस्ट को WFI के खिलाफ जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी फैंस इस मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पहले भी विवादों में रहा है नाम

विनेश फोगाट उन महिला पहलवानों में शामिल रही हैं जिन्होंने पूर्व WFI अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh

के खिलाफ आंदोलन किया था।

पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट घोषित होने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद में वापसी के संकेत दिए।

अब WFI के नोटिस और विनेश के जवाब के बाद यह विवाद फिर चर्चा में आ गया है।

खेल जगत की नजर अब इस बात पर टिकी है कि फेडरेशन आगे क्या कदम उठाता है और विनेश आधिकारिक तौर on नोटिस का क्या जवाब देती हैं।

https://regionalreporter.in/nainital-smart-traffic-system-iit-roorkee-traffic-eye/
https://youtu.be/mRtnU3a_l7o?si=xyfSApdo-SnGDhl5
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *