तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हुआ हादसा
नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पंपापुरी के पास पलटी कार
घटना देर रात करीब 12 बजे रामनगर के पंपापुरी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास हुई।
बताया जा रहा है कि कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे, जो भिकियासैंण से दिल्ली जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन दूसरी ओर मोड़ दिया।
अचानक ब्रेक काम नहीं करने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
स्थानीय लोगों और ऑटो चालक ने की मदद
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया।
दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर
हादसे में घायल लोगों की पहचान चालक गिरीश मठपाल निवासी सिनार भिकियासैंण, ख्याली राम जोशी निवासी संजय
कॉलोनी सेक्टर-23 फरीदाबाद, उनकी पत्नी दीपा जोशी, मनोहर सिंह और उनकी पत्नी जानकी देवी निवासी ग्राम नौबड़ा
भिकियासैंण के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपा जोशी और जानकी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
चालक गिरीश मठपाल ने बताया कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।















Leave a Reply