रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

झंडीचौड़ में नगर निगम की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत झंडीचौड़ में नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर हटवा दिया।

कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जे हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

एबीसी सेंटर के लिए हस्तांतरित की गई थी भूमि

नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने बताया कि उक्त भूमि पूर्व में राजस्व विभाग से नगर निगम कोटद्वार को एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर निर्माण के लिए हस्तांतरित की गई थी।

निरीक्षण के दौरान करीब आधा बीघा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अस्थायी और स्थायी निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

संयुक्त अभियान चलाकर हटाया गया कब्जा

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान चलाया।

इस दौरान अवैध निर्माण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/kedarnath-highway-car-accident/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=_dVSPWYwz1yyykLl
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *