रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा के बीच रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान

69 लीटर अवैध शराब बरामद,चारधाम यात्रा के दौरान प्रशासन अलर्ट

चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग जिले में आबकारी विभाग द्वारा

अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन और जिला आबकारी

अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में विभाग की टीमें लगातार छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

जनपद में 142 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

आबकारी विभाग ने जनपद के तीनों विकासखंडों में विशेष निगरानी अभियान चलाते हुए अब तक 142 से अधिक स्थानों पर

छापेमारी की कार्रवाई की है। अभियान के दौरान यात्रा मार्गों, होटल, ढाबों, दुकानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार जांच की

जा रही है, ताकि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

69 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 69 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 96 हजार रुपये से अधिक

बताई जा रही है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

आबकारी विभाग की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

8 अप्रैल से लगातार चल रहा अभियान

जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल से 17 मई तक लगातार अभियान चलाया जा रहा है और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों

की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

लोगों से सहयोग की अपील

आबकारी विभाग ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या

भंडारण की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी हालत में

अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://regionalreporter.in/cbse-re-evaluation-2026-osm-system-rechecking-guidelines/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=-ypHqjqB_PEJYALD
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *