भद्रकाली तिराहे के पास हुआ भीषण हादसा
टिहरी में भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार सुबह एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।
हादसा इतना भयावह था कि वाहन करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा पहुंचा।
दुर्घटना में चालक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
डिवाइडर टूटकर झोपड़ी पर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर टूटकर नीचे झोपड़ी पर जा गिरे।
झोपड़ी में मौजूद महिला उनकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू अभियान चलाकर डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया,
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चालक की भी अस्पताल में हुई मौत
वाहन चालक को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था,
लेकिन चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृत चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है।
महिला की पहचान हुई
हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान कौशल्या (42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
गौरतलब है कि टिहरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है।
इससे पहले अप्रैल महीने में चंबा-कोटी मार्ग पर बोलेरो कैंपर वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.















Leave a Reply