रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऑरेंज अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन अलर्ट, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके गए यात्री

मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट

जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और यात्रा मार्गों पर विशेष

निगरानी रखी जा रही है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर संचालित सभी

यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थलों और सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से

सोनप्रयाग, गौरीकुंड और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को मौसम सामान्य होने तक यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित करने को कहा गया है।

यात्रा मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

जिलाधिकारी स्वयं मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट

मोड में रहकर सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राहत एवं बचाव दल तैनात

प्रशासन के अनुसार होल्डिंग स्थलों पर यात्रियों के ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

यात्रा मार्ग पर पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट, DDRF, SDRF, NDRF और अन्य विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।

आपात स्थिति की सूचना तत्काल देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के भूस्खलन, मार्ग अवरोध, दुर्घटना अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना

तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को दी जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जनपदों सहित हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर

हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है।

देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए

ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आपातकालीन सहायता के लिए 8958757335 और 8218326386 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

https://regionalreporter.in/the-game-of-fraud-in-the-name-of-education/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=ns-6i-tkr72vr-yk
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *