रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रमोशन, 5 अपर निदेशक बने निदेशक

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए शासन ने पांच अपर निदेशकों को निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत दी गई है।

5 अधिकारियों को मिली निदेशक पद पर पदोन्नति

जारी आदेश के मुताबिक डॉ. रमेश चन्द्र पन्त, डॉ. कमलेश कुमार पाण्डे, डॉ. जगदीश चन्द्र ध्यानी, डॉ. तरुण कुमार और डॉ.

खड़क सिंह दाताल को निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह पद वेतन मैट्रिक्स लेवल-15 (₹1,44,200 से ₹2,18,200) के अंतर्गत आता है।

डॉ. तरुण कुमार की पदोन्नति न्यायालय के निर्णय पर निर्भर

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. तरुण कुमार की पदोन्नति नैनीताल उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका संख्या 202/एसबी/2025 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

तैनाती के आदेश होंगे अलग से जारी

पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती से संबंधित आदेश फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं।

शासन ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को आवश्यक कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

विभाग का मानना है कि वरिष्ठ स्तर पर हुई इन पदोन्नतियों से नेतृत्व संबंधी रिक्तियां भरेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन व निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

सुबोध उनियाल के कार्यकाल का पहला बड़ा प्रमोशन

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के विभागीय जिम्मेदारी संभालने के बाद यह पहला बड़ा प्रमोशन माना जा रहा है।

लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद विभाग में नई तैनातियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

CMO और CMS स्तर पर भी हो सकते हैं तबादले

सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और अस्पतालों के मुख्य

चिकित्सा अधीक्षकों (CMS) के तबादलों की तैयारी भी पूरी हो चुकी है।

आने वाले दिनों में इस संबंध में बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

https://regionalreporter.in/rudraprayag-administration-on-alert-following-orange-alert/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=ns-6i-tkr72vr-yk
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *