रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रीठा साहिब जोड़ मेले में बड़ा हादसा टला, SDRF ने नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को बचाया

उत्तराखंड के ऐतिहासिक श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

अचानक बढ़े नदी के जलस्तर के बीच फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर एसडीआरएफ ने उनकी जान बचाई।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, श्रद्धालु फंसे

31 मई 2026 को लदिया और रतिया नदियों के संगम क्षेत्र स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए आ-जा रहे थे।

इसी दौरान क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे करीब 50 से 60 श्रद्धालु नदी के बीच फंस गए।

बढ़ते जलस्तर के कारण नदी क्षेत्र में खड़े कई वाहन भी पानी में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जोड़ मेले में पहले से तैनात एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में तुरंत

घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने साहस और पेशेवर

दक्षता का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी पार कराया। साथ ही पानी में फंसे वाहनों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहायता प्रदान की गई।

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दोनों ओर बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई और अन्य श्रद्धालुओं को नदी क्षेत्र की ओर जाने से रोका गया।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सेनानायक ने टीम की सराहना की

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू अभियान में शामिल टीम की सराहना करते हुए कहा कि मेले में श्रद्धालुओं

की भीड़ और मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए पहले से की गई तैनाती का उद्देश्य ऐसी आपात स्थितियों में त्वरित

प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

उन्होंने टीम के साहस, सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता की प्रशंसा करते हुए सभी कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।

https://regionalreporter.in/pilgrims-halted-at-the-holding-area-in-srinagar/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=ns-6i-tkr72vr-yk
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *