रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जनता मिलन में डीएम का सख्त रुख, पेयजल और लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में 17 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी गढ़वाल में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 17 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

एल-1 स्तर की लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी

सीएम हेल्पलाइन के तहत एल-1 स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली

पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाए और संबंधित अधिकारी स्वयं

बैठक में उपस्थित होकर अद्यतन जानकारी दें।

शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी देना होगा अनिवार्य

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी देना अनिवार्य

होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चमना और घमण्डपुर की पेयजल समस्याओं के समाधान के निर्देश

चमना क्षेत्र की गेंठी-छेडा पंपिंग योजना और कोटद्वार के घमण्डपुर में बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने जल

संस्थान को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

कलगढ़ी में क्षतिग्रस्त पुल हटाने के लिए 30 जून तक का समय

कलगढ़ी क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल को हटाने के लिए एनएच श्रीनगर को 30 जून तक की समयसीमा दी गई।

वहीं झुके हुए विद्युत पोल को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए गए।

लैंसडौन और पाबौ क्षेत्र के मामलों पर भी दिए निर्देश

शहीद स्मृति द्वार के पुनर्निर्माण को लेकर एनएच विभाग को लिखित आश्वासन देने तथा पाबौ के चौरखाल विद्यालय के खेल

मैदान में बन रहे कमरे के निर्माण को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

https://regionalreporter.in/an-export-promotion-workshop-will-be-held-in-kotdwar-on-june-3/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=OTslWecJZtu-nPpQ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *