रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कोटद्वार में 3 जून को होगी निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला, उद्यमियों को मिलेंगे वैश्विक बाजार के अवसर

3 जून को कोटद्वार में आयोजित होगी निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला

स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार द्वारा 3 जून 2026

को एक दिवसीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11 बजे जिला उद्योग केंद्र परिसर में होगा।

उद्यमियों को निर्यात की प्रक्रियाओं और योजनाओं की मिलेगी जानकारी

कार्यशाला में स्थानीय उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, व्यवसायी, स्टार्टअप संचालक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारक प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निर्यात के अवसरों, निर्यात नीतियों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की संभावनाओं, आवश्यक

दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता मानकों, वित्तीय सहायता योजनाओं और सरकारी प्रोत्साहन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

वैश्विक बाजार में पहचान बनाने के गुर बताएंगे विशेषज्ञ

विशेषज्ञों द्वारा वैश्विक बाजारों की मांग, प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्पादों की पहचान बनाने और निर्यात प्रक्रिया की बारीकियों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच दिलाने की पहल

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों को वैश्विक बाजारों

से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे और रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की ओर कदम

उन्होंने जनपद के सभी इच्छुक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और व्यवसायियों से कार्यशाला में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

यह पहल “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

https://regionalreporter.in/jee-advanced-2026/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=5yUdRDS8IQ8xS5dN
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *