रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर नहीं खुला, छात्रों की बढ़ी चिंता

1 जून से आवेदन शुरू होने थे, उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी नहीं मिलने की भी छात्रों ने उठाई शिकायत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए

नई तारीखें घोषित किए जाने के बावजूद री-इवैल्यूएशन पोर्टल समय पर शुरू नहीं हो सका।

बोर्ड ने 1 जून से पोर्टल सक्रिय करने की घोषणा की थी, लेकिन सोमवार को भी छात्र आवेदन नहीं कर पाए।

इससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है।

छात्रों का कहना है कि वे सुबह से शाम तक पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन लिंक सक्रिय नहीं हुआ।

कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और बोर्ड से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

पहले भी टाली जा चुकी है तारीख

सीबीएसई ने पहले पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रियाओं की शुरुआत 29 मई से करने की योजना बनाई थी।

हालांकि बाद में वेबसाइट अपग्रेड और तकनीकी सुधार का हवाला देते हुए तारीख बढ़ाकर 1 जून कर दी गई थी।

बोर्ड ने दावा किया था कि वेबसाइट को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में छात्रों के एक साथ

लॉगिन करने पर कोई तकनीकी समस्या न आए।

इसके बावजूद नई समय सीमा बीत जाने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं हो सका।

उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी नहीं मिलने से परेशानी

कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अभी तक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी नहीं मिली है।

ऐसे में वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किन सवालों या उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना है।

जिन छात्रों को उत्तरपुस्तिका मिल चुकी है, वे भी पोर्टल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

उनका कहना है कि आवेदन प्रक्रिया में लगातार देरी से तनाव बढ़ रहा है।

स्पष्ट समय-सीमा की मांग

छात्रों और अभिभावकों ने सीबीएसई से जल्द पोर्टल शुरू करने और नई समय-सीमा की

आधिकारिक घोषणा करने की मांग की है।

उनका कहना है कि लगातार तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

सोमवार शाम तक बोर्ड की ओर से पोर्टल शुरू होने को लेकर कोई नई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी।

ऐसे में हजारों छात्र अब अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

https://regionalreporter.in/dehradun-ayushman-card-fraud-doon-hospital-treatment-cost-recovery/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=0hNKtzML0OhxIEuo
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *