रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Rahul Gandhi Almora Rally: आज अल्मोड़ा से फूंकेंगे 2027 चुनावी बिगुल

कांग्रेस की बड़ी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचकर सिमकनी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस इस रैली को आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी शंखनाद के तौर पर देख रही है।

रैली स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में

राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

रैली स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

कांग्रेस संगठन ने जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

वरिष्ठ नेताओं ने संभाली मोर्चेबंदी

रैली की तैयारियों की निगरानी के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं।

पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और शहरों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।

कांग्रेस का दावा है कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचेंगे।

2027 चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल एक जनसभा नहीं,

बल्कि 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी।

पार्टी को उम्मीद है कि राहुल गांधी की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा

और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

कुमारी शैलजा बोलीं- प्रदेशभर में दिख रहा उत्साह

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग जनसभा में शामिल होंगे

और यह रैली राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह जनसभा कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगी

और आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

https://regionalreporter.in/dinesh-aswal-vyapar-sabha-election-statement/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=qtxHj_jiWmLGsZon
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *