रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव: सुमन जोशी ‘बंटी’ ने बताया विजन

व्यापारी हित और पार्किंग समस्या को बताया प्राथमिकता

बोले—पहले से समाज के बीच सक्रिय, जीत के बाद बाजार सुधार और व्यापारियों के लिए फंड व्यवस्था करेंगे

श्रीनगर व्यापार सभा महासचिव पद के प्रत्याशी सुमन जोशी ‘बंटी’ ने अपने चुनावी विजन को लेकर विस्तार से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि वे केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि लंबे समय से समाज

और व्यापारियों के बीच सक्रिय रहे हैं और आगे भी निरंतर जुड़े रहेंगे।

सुमन जोशी ‘बंटी’ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने बताया कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो सबसे पहले बाजार के मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी,

इसके बाद सौंदर्यकरण की दिशा में काम किया जाएगा।

व्यापारी हित और बाजार विकास पर फोकस

प्रत्याशी ने कहा कि व्यापार सभा को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कपड़ा, मोबाइल सहित अलग-अलग व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा

ताकि सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

छोटे व्यापारियों के लिए विशेष योजना

सुमन जोशी ‘बंटी’ ने कहा कि छोटे व्यापारियों को अक्सर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में उनके हितों की रक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को रोकने के लिए वे मजबूत कदम उठाएंगे।

बाजार बंद और नियमों पर विचार

उन्होंने बताया कि बाजार बंद करने के लिए एक स्पष्ट नियम प्रणाली बनाई जाएगी ताकि अनावश्यक असुविधा न हो।

साथ ही किसी भी व्यापारी के साथ व्यक्तिगत समस्या या दुर्घटना की स्थिति में सहायता के लिए एक विशेष फंड की व्यवस्था की जाएगी।

पार्किंग को बताया सबसे बड़ी समस्या

सुमन जोशी ‘बंटी’ ने कहा कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान की कमी व्यापारियों

और ग्राहकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बनती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि वे निर्वाचित होते हैं तो पार्किंग समस्या के समाधान

को प्राथमिकता में रखकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

अनुभव को बताया ताकत

प्रत्याशी ने कहा कि उनके पास वर्षों का व्यापारिक अनुभव है और इसी अनुभव के आधार पर वे चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य व्यापार सभा को और अधिक मजबूत, संगठित और प्रभावी बनाना है।

https://regionalreporter.in/dayara-bugyal-missing-woman-search-operation-helicopter-uttarkashi/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=i5INP_LBfXHH7V-c
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *