रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सोनम वांगचुक ने देशवासियों से 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील

‘मैं अभी अनशन तोड़ने वाला नहीं, सरकार तक जनता की आवाज़ पहुंचनी चाहिए’

पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के लिए जाने जाने वाले सोनम वांगचुक ने अपने आमरण अनशन के 18वें दिन एक

वीडियो संदेश जारी कर देशभर के लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की

है। उन्होंने कहा कि उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए हजारों संदेश मिल रहे हैं,

लेकिन फिलहाल उनका अनशन जारी रहेगा क्योंकि उनका उद्देश्य सरकार तक जनता की आवाज़ पहुंचाना है।

18 दिन बाद लोगों से किया सीधा संवाद

वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि कई दिनों बाद वह फिर से लोगों से जुड़ पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देशभर से हजारों लोगों ने उन्हें अनशन समाप्त करने की सलाह दी है।

कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने आए, जबकि कुछ लोगों ने अदालत से भी अपील की कि सरकार उनका अनशन जबरन खत्म कराए।

‘अनशन तोड़ने से सरकार को गलत संदेश जाएगा’

सोनम वांगचुक ने कहा कि यदि वह इस समय अनशन समाप्त कर देते हैं तो सरकार को यह संदेश जाएगा कि बिना जवाब

दिए भी आंदोलन समाप्त कराया जा सकता है। उनका कहना है कि जब तक जनता की आवाज़ प्रभावी तरीके से सरकार तक

नहीं पहुंचती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

‘स्वास्थ्य सामान्य, अभी कई दिन अनशन जारी रख सकता हूं’

उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी साझा की। वांगचुक ने बताया कि लगातार मेडिकल जांच की जा रही है

और अधिकांश रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि शरीर में कमजोरी और मांसपेशियों पर असर पड़ रहा है,

लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि तुरंत अनशन समाप्त करना पड़े।

20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील

वीडियो में उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को समझने और उसमें भागीदारी निभाने का अवसर होगा।

उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से भी इस दिन छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मिस्ड कॉल और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का भी आग्रह

सोनम वांगचुक ने समर्थकों से संसद मार्च में शामिल होने के लिए पहले से पंजीकरण कराने की अपील की।

उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग निर्धारित मोबाइल नंबर 7011670115 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं

और अभियान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cockroachjantaparty.com/march पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

https://regionalreporter.in/dehradun-medical-negligence-teen-death-doctors-case/
https://youtu.be/_Cw5-uZdA7A?si=2XmZQbGkUbO_0wg5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *