रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मंगलौर में कांवड़ खंडित होने पर बवाल

कार में तोड़फोड; पुलिस ने संभाला मोर्चा

हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब गंगाजल लेकर लौट रहे एक शिवभक्त की कांवड़ कार की टक्कर से खंडित हो गई।

घटना के बाद नाराज कांवड़ियों ने कार को घेर लिया और उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल क्षेत्र में शांति है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ढाबे के पास हुआ हादसा, जुट गई भीड़

जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे

कांवड़िए की कांवड़ को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद श्रद्धालु मौके पर एकत्र हो गए।

देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कार में की गई तोड़फोड़

कांवड़ खंडित होने से नाराज श्रद्धालुओं ने कार को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी।

सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।

एसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष कांवड़ यात्रा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के बीच प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में इन दिनों कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं।

प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी व्यवस्था के जरिए यात्रा पर लगातार नजर रखी जा रही है।

https://regionalreporter.in/dr-an-pandey-appointed-medical-superintendent-srinagar-base-hospital/
https://youtu.be/7f5lUgfxV2Q?si=arkxPFehuX5IQgtd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *