रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लालकुआं में कार ने बाइक सवार को कुचला

CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद कार का पहिया भी उसके ऊपर से गुजर गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय

राजीव कश्यप मोटरसाइकिल से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पहुंचे, तभी पंतनगर की दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोबारा आगे बढ़ाई कार

हादसे का सामने आया CCTV फुटेज काफी भयावह है। टक्कर लगते ही राजीव उछलकर सड़क पर गिर गए।

इस दौरान कार चालक ने वाहन रोका, लेकिन इसके बाद घबराहट में कार दोबारा आगे बढ़ा दी।

इससे कार का पहिया सड़क पर पड़े राजीव के ऊपर से गुजर गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश नहीं की और लोगों की मदद से घायल राजीव को नजदीकी निजी क्लीनिक पहुंचाया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सिर में गंभीर चोट, ICU में चल रहा उपचार

राजीव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

सिर से लगातार खून बहने के कारण चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल उनका उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों से सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://regionalreporter.in/badrinath-helicopter-crash-investigation-update/
https://youtu.be/RnuNDQR0p58?si=AENu4m3omCI8kGhQ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *