रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कपकोट में वायरल वीडियो पर बवाल: महिला बोलीं- “वीडियो पूरी तरह फर्जी, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो थाने में आत्मदाह करूँगी”

भैरव दत्त असनोड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो को बताया मनगढ़ंत, चरित्र हनन का लगाया आरोप

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो को लेकर विवाद

गहरा गया है। खुद को ‘माही टाकुली’ बताने वाली महिला ने सामने आकर वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत

बताया है। महिला का आरोप है कि उनके नाम और चेहरे का गलत इस्तेमाल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

महिला ने पुलिस-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

उनका कहना है कि यदि तय समय के भीतर न्याय नहीं मिला तो वह कपकोट थाने में आत्मदाह करेंगी।

“मेरी और मेरे परिवार की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है”

सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में महिला ने कहा कि वह किसी प्रसिद्धि या प्रचार के लिए सामने नहीं आई हैं,

बल्कि अपनी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह अपील कर रही हैं।

महिला का आरोप है कि जगदीश गोस्वामी नाम का व्यक्ति लगातार उनके खिलाफ भ्रामक वीडियो और आरोप प्रसारित कर

रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक किया जाए।

बिना प्रमाण के झूठे वीडियो प्रसारित कर उनकी चरित्र हत्या की जा रही है।

बच्चों और परिवार पर पड़ रहा मानसिक असर

महिला ने बताया कि उनकी एक वर्ष की छोटी बेटी है और घर में बुजुर्ग सास-ससुर भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद का सबसे अधिक असर उनके परिवार पर पड़ रहा है।

महिला के अनुसार उनकी 12 वर्षीय बेटी भी इस घटनाक्रम से मानसिक रूप से प्रभावित है और स्कूल जाने में भी असहज

महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार लगातार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

2024 से न्याय की गुहार लगाने का दावा

महिला का दावा है कि वह वर्ष 2024 से लगातार पुलिस और प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रही हैं,

लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह की चेतावनी

महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं

मिला, तो वह कपकोट थाने में आत्मदाह करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस

और स्थानीय प्रशासन की होगी।

पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

महिला के गंभीर आरोपों और आत्मदाह की चेतावनी के बाद पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

https://regionalreporter.in/haridwar-saints-protest-against-pappu-yadav-awadhesh-prasad/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=jNVxkzq9LiUeXJf0
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *