रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

22 वर्षीय युवती ने दराती से किया गुलदार का सामना

घास काटने गई युवती पर गुलदार ने किया अचानक हमला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक में 22 वर्षीय युवती ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गुलदार के हमले का डटकर सामना किया

मवेशियों के लिए घास काटने गई युवती पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया, लेकिन उसने हाथ में मौजूद दराती से मुकाबला करते हुए अपनी जान बचा ली।

संघर्ष में युवती घायल हो गई, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में चल रहा है।

झाड़ियों से निकलकर गुलदार ने किया हमला

घटना गुरुवार देर शाम बबलिया ग्राम पंचायत के मयाल तोक की है।

हर सिंह कत्यूरा की 22 वर्षीय पुत्री सुनीता घर से कुछ दूरी पर घास काटने गई थी।

इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया।

अचानक हुए हमले से वह घबरा जरूर गई, लेकिन उसने साहस नहीं खोया और हाथ में मौजूद दराती से गुलदार का मुकाबला करना शुरू कर दिया।

युवती की बहादुरी से पीछे हटा गुलदार

हमले के दौरान सुनीता लगातार मदद के लिए आवाज लगाती रही।

उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के शोर और युवती के लगातार प्रतिरोध के चलते गुलदार घायल युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अनुभाग अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी,

बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, किशोर कुमार आर्या और बलवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वन विभाग ने क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने

और पिंजरा स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

साथ ही आसपास के जंगलों और गांव में वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद मयाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सल्ट क्षेत्र के डभरा सौराल के घोड़ीधार इलाके में भी इन दिनों वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

https://regionalreporter.in/srinagar-garhwal-mayor-aarti-bhandari-50000-fine-construction-agency-cleanliness/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=1qlnyGQ9PZdHjAgF
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *