रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सीएम धामी ने थारू समाज से किया संवाद, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में थारू जनजाति समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद

किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि थारू समाज का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

संवाद कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

उन्होंने थारू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ ही समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

थारू समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह संवाद केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और थारू समाज के बीच विश्वास

और विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं और सुझावों

की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि थारू समाज से उनका जुड़ाव पुराना है और खटीमा से उनका आत्मीय संबंध हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनजातीय समुदाय को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और मूलभूत

सुविधाओं से जोड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि थारू समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, युवा आत्मनिर्भर बनें और बेटियां शिक्षित एवं सशक्त हों।

थारू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ थारू समाज की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी जरूरी है।

सरकार जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि थारू समाज की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सरकार की प्राथमिकताओं में हैं

और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया जा रहा है।

जनजातीय सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य

हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि जनजातीय समाज का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार थारू समाज समेत पूरे जनजातीय समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

https://regionalreporter.in/mangalore-shuddhikaran-vivad-kazi-nizamuddin-bjp-congress/
https://youtu.be/2qM9b1FDNKI?si=-xUQp3RcWMsibuiy
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *